चमोली: गोपेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरु हुआ सहकारिता मेला–

by | Nov 24, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एक सप्ताह तक चलेगा मेला, चर्खी का आनंद उठाएंगे बच्चे, सहायता समूह के स्टॉल में बिक्री हो रहे लोकल उत्पाद–

गोपेश्वर, 24 नवंबर 2025: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिला प्रशासन, सहकारिता विभाग और चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से आयोजित सहकारिता मेले का सोमवार को पुलिस मैदान गोपेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से साथ शुभारंभ हो गया है। मेले का शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने दीप जलाकर किया। मेले में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की ओर स्टॉल लगाए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के संदेश को भी प्रसारित किया गया।

पुलिस मैदान गोपेश्वर में मेले का शुभारंभ के मौके पर राज्य के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सहकारिता के संकल्प को मजबूत करने के लिए सहकारिता मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक राज्य में 6 स्थानों पर आयोजित सहकारी मेलों के माध्यम से 1 लाख से अधिक लोग सीधा लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेले संस्कृति संरक्षण और प्रगति के साझा प्रयास हैं। उन्होंने राज्य में सहकारिता में महिलाओं के बढते प्रतिनिधित्व पर खुशी व्यक्त की। कहा कि सहकारी समितियों और अन्य पदों पर महिलाओं की उपस्थिति बढी है।

वहीं चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर ऋण आवंटन और ऋण जमा करने को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिसे बैंक की आय में भी वृद्धि हुई है। बताया चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से जनपद जल्द तीन नवीन शाखा का संचालन शुरू किया जाएगा।

इस मौके थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लघु और कुटीर उद्योगों को मजबूत करने का काम कर रही हैं। सहकारिता विभाग की ओर से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध करवाकर आर्थिक मजबूत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मेले में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मेलेे जहां 22 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं 15 स्वयं सहायता समूहों व स्वायत सहकारिताओं की ओर से स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए स्टॉल लगाए गए है। मेले के शुभारम्भ के मौके पर चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से मुर्गी पालन, कृषि और दुग्घ व्यवसाय करने के इच्छुक 19 लाभार्थियों को 21 लाख के ऋण के चैक भी वितरित किए। इस दौरान यहां चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से भारत दर्शन ऋण योजना और मातृशक्ति सशक्तिकरण ऋण योजना का शुभारंभ भी किया गया।

इस मौके पर राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, हरक सिंह, बलबीर घुनियाल, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख बिनीता देवी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, सहकारिता के एआर बैशाख सिंह राणा, चमोली जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, पूर्व पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, डा हिमानी वैष्णव, पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, रघुवीर बिष्ट, डीपी पुरोहित, विक्रम बर्त्वाल, संजय कुमार, दीपक भट्ट, राजेंद्र ममगांई, वीेरेंद्र असवाल, विनोद कनवासी, मनोज भंडारी, कुलदीप वर्मा, प्रकाश बर्त्वाल आदि मौजूद थे।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!