चमोली: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर पुरसाड़ी कारागार भेजा–

by | Dec 1, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

​शिक्षा विभाग ने ​आरोपी​शिक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाया, परिजनों की ​शिकायत पर हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किए बयान–

गोपेश्वर, 01 दिसंबर 2025: छात्रा से छेड़खानी और छात्र के शोषण के आरोपी ​अति​थि​शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है।

मामले में परिजनों की शिकायत पर चमोली कोतवाली में रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुरसाड़ी कारागार भेज दिया गया है। आरोपी ​​शिक्षक को ​शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी श्रीकांत पुरोहित ने इसकी पु​ष्टि की है। मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्र-छात्राओं व गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ​शिक्षक राजनीति शास्त्र पढ़ाता था, लेकिन वह छात्र-छात्राओं को ट्यूशन पढ़ाने की बात करता था, ग्रामीणों ने उसे गांव में इसलिए कमरा दिया था कि मैदानी क्षेत्र से यहां आकर काम कर रहे ​शिक्षक को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

लोगों का कहना है कि आ​र्थिकरुप से कमजोर परिवार के छात्र-छात्राओं को ही यह ​शिक्षक निशाना बनाता था। आरोपी ​शिक्षक के पास चमोली जनपद का स्थाई निवास प्रमाण पत्र भी मिला है। जिला​धिकारी गौरव कुमार ने अपर जिला​धिकारी को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र की जांच के निर्देश दिए हैं। चमोली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि आरोपी ​शिक्षक को जेल भेेज दिया गया है। पीड़ितों का मेडिकल कराया जा रहा है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!