चमोली: सखी वन स्टॉप सेंटर ने महिलाओं को केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की दी जानकारी–

by | Dec 2, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

गैरसैंण और देवाल में आयोजित हुए कार्यक्रम, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी भी दी गई–

गोपेेश्वर, 02 दिसंबर 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन अ​भियान के तहत गैरसैंण के सखी वन स्टॉप सेंटर के परियोजना कार्यालय में जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर की केस वर्कर कविता नेगी ने महिलाओं को केंद्र सरकार की ओर दी जाने वाली सुविधाओं और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी आम लोगों को दी। पैरा मेडिकल स्टाफ कुसुम लता ने लिंग आधारित हिंसा पर चर्चा की। साथ ही लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर राधा के साथ ही क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पूर्व 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर विकासखंड देवाल के ब्लॉक सभागार में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें परियोजना अधिकारी देवाल द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और सखी वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक रश्मि रावत द्वारा वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी गई।

अधिवक्ता रजनी द्वारा महिलाओं के अधिकारों एवं पोक्सो एक्ट, पोश एक्ट की कानूनी जानकारी दी गई। केस वर्कर सोनी भंडारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन, महिलाओं को किस प्रकार से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए एवं लैंगिक भेदभाव की विस्तृत जानकारी दी गई। रीप परियोजना देवाल से श्री विनायक मिश्रा जी द्वारा महिलाओं को किस प्रकार से स्वरोजगार की और बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनाने की बात कही गई जिसमें SHG की महिलाएं एवं क्षेत्रीय समस्त आंगनबाड़ीकार्यकर्तिया और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!