मौसम अपडेट: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से मैदानों में ठिठुरन बढ़ी, दिल्ली एनसीआर में भी जहरीली हो रही हवा–

by | Dec 7, 2025 | नई दिल्ली, मौसम | 0 comments

पहाड़ों के सुदूर इलाकों में जमने लगे झरने, नाले, संपूर्ण भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, पढ़ें विस्तृत खबर–

नई दिल्ली, 07 दिसंबर 2025: संपूर्ण भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ों में झरने, नाले जमने लगे हैं। पहाड़ों की ठंडी हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप बढ़ने से हवा भी जहरील हो रही है।

देश के पर्वतीय क्षेत्र ठंड के आगोश में हैं। उत्तराखंड में कोरी ठंड पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है। दोपहर में धूप ​खिलने से राहत मिल रही है। ​शिमला में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां भी बहता पानी जम रहा है। रात को पाला गिरने से सुबह अत्य​धिक ठंड पड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगह पारा शून्य से नीचे चला गया है। उत्तर प्रदेश में पांच डिग्री तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा रहा, जबकि इटावा 5.6 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

दिल्ली-एनसीआर सर्दी के साथ जहरीली हवा की मार भी झेल रहा है। यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महसूस होगा। इन राज्यों में 7-8 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को और नीचे ले जा सकती हैं। कई स्थानों पर सुबह-शाम ठंड और कोहरा बढ़ने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का कहर जारी है। यहां ठंड से कंपकपी झूट रही है।

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के आसार हैं। आठ और नौ दिसंबर को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में भी हिमपात का अनुमान है। मंडी व बिलासपुर में सुबह के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुकुमसेरी में -5.6 व ताबो में -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!