चमोली: नैल-कुड़ाव गांव में पांडव नृत्य की धूम, जागरों के बीच अर्जुन ने कर्ण का किया वध–

by | Dec 8, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

पांडव नृत्य को देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, कड़ाके की ठंड में भी पांडव नृत्य देखने पहुंचे–

गोपेश्वर, 08 दिसंबर 2025: दशोेली विकास खंड के नैलकुड़ाव गांव में इन दिनों पांडव नृत्य की धूम मची है। इस धार्मिक अनुष्ठान में दूसरे गांवों के श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद पांडव नृत्य आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

। रविवार रात को कर्ण वध का आयोजन हुआ। पांडव परिवार ने अस्त्र-शस्त्रों की पूजा करने के बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य किया।

नृत्य के दौरान अर्जुन और कर्ण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। काफी देर तक जागरों के माध्यम से अवतारी पुरुषों पर देवता अवतरित हुए। अंत में कर्ण वध का मंचन हुआ। जिसे देखने के लिए अन्य गांवों के श्रद्धालु भी पहुंचे हुए थे।

इस मौके पर देवेंद्र रावत, हरीश रावत, वृजमोहन नेगी, जसपाल रावत, सरताज रावत, हेमू नेगी, राहुल, दिनेश, कैलाश, रमेश अंथवाल, हयात फरस्वाण, आशीष रावत, भगत रावत, सूरज नेगी, संजय बिष्ट, अजय रावत, बदरी रावत, प्रदीप, विक्रम, दर्शन, अभिषेक और संजय रावत के साथ ही कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!