चमोली: चमोली ने जीता बालक-बालिका वर्ग में राज्य स्तरीय वॉलीबाल का उद्घाटन मैच–

by | Dec 10, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 बालक-बालिका आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई शुरू–

गोपेश्वर, 10 दिसंबर 2025: स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में बुधवार से अंडर 14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का विद्यालयीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन प्रतियोगिता के दोनों उद्घाटन मैच चमोली की टीम की झोली में गए। टीमों ने मैच को अंतिम दौर तक रोमांचक बनाए रखा।

गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित हो रही प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 10 और बालिका वर्ग में छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच बालिका वर्ग में चमोली और नैनीताल के बीच हुआ। जिसमें चमोली ने 2.0 से मैच अपने नाम कर लिया। चमोली ने नैनीताल को सीधे सेटों में हराया। वहीं बालक वर्ग का उद्घाटन मैच चमोली और नैनीताल के बीच हुआ।

जिसमें चमोली विजयी रहा। उसके बाद बालक वर्ग में ही हरिद्वार ने पौड़ी को सीधे सेटों में हराकर मैच अपने नाम किया। जबकि ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को परास्त किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाएगा।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित और प्रभारी क्रीड़ाधिकारी रश्मि बिष्ट ने किया। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, हेम पुजारी, प्रतियोगिता के संयोजक व जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, सह संयोजक लता झिंक्वाण, सीमा पुंडीर, खेल समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, कमल चौहान, मनीषा भंडारी, जयदीप झिंक्वाण, पृथ्वी रावत, गिरीश कुमार, सीमा कुंवर, बबीता के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!