चमोली- फाइव स्टार ने कब्जाई बास्केटबॉल प्रतियोगिता–

by | Oct 6, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। लंबे समय बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में फाइव स्टार की टीम ने बुग्याली टाइगर को 21-19 अंक से पराजित किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। फाइव स्टार और मोर्निंग क्लब की टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें फाइव स्टार की टीम ने 23-21 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइव स्टार की ओर से आकाश ठाकुर ने सर्वाधिक 13 अंक हासिल किए और बुग्याली टाइगर की ओर से ऑलंपियार्ड मनीष रावत ने 16 अंक पाए। चीता वॉरियर और बुग्याली टाइगर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बुग्याल टाइगर ने 23-22 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। शाम साढ़े पांच बजे से फाइव स्टार और बुग्याली टाइगर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें फाइव स्टार ने 21-19 से जीत दर्ज कर खिताब को अपने नाम कर लिया।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को भी पूरे मनोयोग और उत्साह के साथ खेलों में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, आयुष वशिष्ठ, कमलदीप त्रिपाठी, नीरज नेगी, वैभव झिंक्वाण, गंगा सिंह, दिव्यांशु, अमित, सुमित, देवी, हेमंत, अभिषेक, संग्रीला, हिमांशु, आदित्य, अब्बल सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, पंकज भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!