खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर: रघुबीर बिष्ट–

by | Dec 17, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

सांसद खेल महोत्सव 2025 में प्रतिभा बिखेर रहे ​खिलाड़ी, छिपी प्रतिभाओं को ​मिल रहा निखरने का मौका–

गोपेश्वर, 17 दिसंबर 2025: स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत बुधवार को वि​भिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

प्रातः स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सांसद खेल महोत्सव में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रतिभा करने वाले प्रतिभागियों ने बढ़कर भाग लिया ।300 से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ियों ने समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण का सत्यापन कराया तत्पश्चात अलग-अलग खेलों के लिए अलग अलग टीमें बनाकर सभी खेलों का शुभारंभ किया गया। खेलों के शुभारंभ के लिए, बतौर मुख्य अतिथि दसौली प्रमुख विनीता देवी पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रघुवीर सिंह बिष्ट जिला महामंत्री विनोद कनवासी पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट संयुक्त रूप से सभी खेलों का उद्घाटन किया। तत्पश्चात कबड्डी की टीमों का निरीक्षण कर खेल का शुभारंभ कराया गया। क्रमशः टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो खो ,वॉलीबॉल, फुटबॉल, और लोकल खेल पीठ्ठू खेलों का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख विनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को सांसद खेल महोत्सव से एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मैं भी एक नेशनल खिलाड़ी रहा हूं और जब बचपन में हम देखते थें कि, खिलाड़ी खेलो मैं अपनी रुचि रखता था परंतु संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सही मंचों तक नहीं कर पता था।

परंतु आज देश एवं प्रदेश की सरकार बच्चों को खेलोऔ के प्रति जागरूक करने के लिए पर्याप्त संसाधन एवं अवसर प्रदान कर रही है भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने ग्रामीण प्रवेश के प्रतिभावान, खिलाड़ियों को उचित अवसर देकर राष्ट्रीय खेलों तक पहुंचाने के लिए अनुकरणीय पहल की है और इसके साथ-साथ जो खिलाड़ी लोक सभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उन्हें नगद पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया जाएगा। जिस प्रकार से पूरी जनपद चमोली में खिलाड़ी अनेकों खेलों में बहुत अधिक संख्या में प्रतिभा कर रहे हैं

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनपद चमोली के खिलाड़ी संसदीय क्षेत्र स्तर पर अवश्य उचित स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सभी विकास खंडो में प्रतिभा कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधानसभा स्तर पर प्रतिभा करना होगा इसके पश्चात जो प्रतिभागी खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेगा तो उन खिलाड़ियों को 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला स्तर पर अपने अपने खेलों में प्रतिभा करना होगा,

जो प्रतिभागी खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव 2025 मैं प्रतिभा कर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें लोकसभा पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के अंतर्गत खेलने का अवसर प्राप्त होगा और वहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को स्वयं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी अपने हाथों से नगद पुरस्कार प्रदान करेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद करवासी ने कहा कि बच्चों की खेल के प्रति अधिक रुचि होने के कारण आज गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की बहुत बड़ी संख्या दिखाई दे रही है जो की भविष्य के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं

इस अवसर पर, प्रमुख विनीता देवी पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट जिला महामंत्री विनोद कनवासी जिला खेलअधिकारी मोहित प्रभारी खेल अधिकारी रश्मि बिष्ट विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह राणा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, दसौली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत मंडल महामंत्री भारत गढ़िया सोशल मीडिया प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी सूबेदार सुरेंद्र सिंह तोपाल दीप्ति कोठियाल ज्योति मैठाणा, कमला, आशा नेगी आदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशास्त्री पत्र देकर सम्मानित किया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!