जागरुकता: डांगी गांव में विश्व अल्पसंख्यक अ​धिकार दिवस पर आयोजित हुआ वि​धिकजागरुकता ​शिविर–

by | Dec 18, 2025 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के तहत आयोजित ​शिविर में दी गई ग्रामीणों को वि​भिन्न कानूनी जानकारी–

रुद्रप्रयाग, 18 दिसंबर 2025: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कुशल निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ग्राम डांगी (अगस्त्यमुनि) में “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” के अवसर पर “विधिक जागरूकता शिविर” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभागीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं तहसील/राजस्व विभाग से आए कर्मचारियों द्वारा भी राजस्व से संबंधित विषयों पर जानकारी देते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पैरा विधिक कार्यकर्ताओं द्वारा अल्पसंख्यक अधिकारों, समानता एवं भेदभाव से संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर एक प्रभावशाली “नुक्कड़नाटक” प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह पर सकारात्मक प्रभाव डाला। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरल एवं रोचक शैली में यह संदेश दिया गया कि अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है तथा प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक समान पहुँच प्राप्त है।

सचिव पायल सिंह ने “विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान तथा समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी होना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, ताकि कोई भी व्यक्ति अज्ञानता के कारण अपने अधिकारों से वंचित न रह जाए। यह भी कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों सहित समाज के सभी कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है तथा ऐसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से न्याय को आमजन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित लोगों की विधिक समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!