उत्तराखंड के इस गांव में जाने से आज भी डरते हैं बंदर, पढ़ें क्या है रौचक रहस्य–

by | Oct 7, 2021 | चमोली, भूकंप | 0 comments

चमोली। उत्तराखंड के सीमांत चमोली जनपद में स्थित पर्यटन स्थल गोपेश्वर से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गंगोलगांव। यह गोपेश्वर नगर पालिका का ही एक वार्ड है। यहां मौजूदा समय में 250 परिवार निवास करते हैं। पूरे उत्तराखंड के गांव-गांव जहां बंदरों के उत्पात से परेशान हैं, वहीं, बंदर गंगोलगांव में घुसने से परहेज करते हैं। यदि भूला भटका कोई बंदर गांव में घुस भी गया तो, वह कुछ ही मिनट में गांव से भाग जाता है। गांव के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि जब चमोली जनपद में वर्ष 1999 में विनाशकारी भूकंप आया था तो गंगोलगांव के समीप चाड़ा नामक चट्टान का एक हिस्सा टूट गया था। इस चट्टान के ऊपरी क्षेत्र में स्थित पेड़ों पर बंदरों की टोली बैठी हुई थी, जो चट्टान टूटने के साथ ही दब कर मर गए। कई बंदर बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया था। जनपद में भारी संख्या में मानव और पशु क्षति भी हुई थी। बताया जाता है कि तब से बंदर इस गांव की ओर मुडकर नहीं देखते हैं। जबकि गंगोलगांव के समीप ही ग्वाड़, देवलधार और सगर गांवों में बंदर खेत-खलियान में फसलों के साथ ही घर-आंगन में बेल की सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गंगोलगांव के प्रकाश सिंंह, राम सिंह और महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि भूकंप से पहले गांव में बंदरों का आतंक मचा रहता था। लेकिन भूकंप के बाद से बंदर गांव में नहीं आते हैं।  

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!