चमोली। उत्तराखंड के सीमांत चमोली जनपद में स्थित पर्यटन स्थल गोपेश्वर से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गंगोलगांव। यह गोपेश्वर नगर पालिका का ही एक वार्ड है। यहां मौजूदा समय में 250 परिवार निवास करते हैं। पूरे उत्तराखंड के गांव-गांव जहां बंदरों के उत्पात से परेशान हैं, वहीं, बंदर गंगोलगांव में घुसने से परहेज करते हैं। यदि भूला भटका कोई बंदर गांव में घुस भी गया तो, वह कुछ ही मिनट में गांव से भाग जाता है। गांव के बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि जब चमोली जनपद में वर्ष 1999 में विनाशकारी भूकंप आया था तो गंगोलगांव के समीप चाड़ा नामक चट्टान का एक हिस्सा टूट गया था। इस चट्टान के ऊपरी क्षेत्र में स्थित पेड़ों पर बंदरों की टोली बैठी हुई थी, जो चट्टान टूटने के साथ ही दब कर मर गए। कई बंदर बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया था। जनपद में भारी संख्या में मानव और पशु क्षति भी हुई थी। बताया जाता है कि तब से बंदर इस गांव की ओर मुडकर नहीं देखते हैं। जबकि गंगोलगांव के समीप ही ग्वाड़, देवलधार और सगर गांवों में बंदर खेत-खलियान में फसलों के साथ ही घर-आंगन में बेल की सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गंगोलगांव के प्रकाश सिंंह, राम सिंह और महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि भूकंप से पहले गांव में बंदरों का आतंक मचा रहता था। लेकिन भूकंप के बाद से बंदर गांव में नहीं आते हैं।
उत्तराखंड के इस गांव में जाने से आज भी डरते हैं बंदर, पढ़ें क्या है रौचक रहस्य–
by laxmi Purohit | Oct 7, 2021 | चमोली, भूकंप | 0 comments

Latest News
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...
वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...
नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...
जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...
मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...
