चमोली: कन रंगत आईं च बंड मेला मां, त्वे बिना नी रेंदु-रेंदु गीतों की धूम–

by | Dec 25, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

एक साप्ताहिक बंड विकास मेले में सांस्कृतिक रंगों की धूम, गढ़वाल सांसद ने की बंड भूमियाल मंदिर के लिए 10 लाख की धनरा​शि देने की घोषणा–

पीपलकोटी, 25, दिसंबर 2025: एक साप्ताहिक बंड विकास मेले में संस्कृति के वि​भिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। मेले में वि​भिन्न लोक गायकों की ओर से अपनी प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। संस्कृतिक कार्यक्रमों के पांचवें दिन बुधवार को लोक गायक किशन महिपाल के गीतों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। किशन महिपाल के एक से बढ़कर एक गीतों ने मेले में समा बांध दिया।

बंड विकास मेले में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किशन महिपाल ने गीतों की शानदार प्रस्तुति की। उन्होंने जय बदरी विशाल बोला जय बदरी विशाल भजन से कार्यक्रम शुरू किया। उसके बाद रंगीली भाना…, किंगारी का झाला घुघूती…, रानी खेत का ढोला…, फ्योंलड़ियात्वे देखिकी…, मन त्वे बिना नि रांदो, जिया कोरी कोरिखांदो सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। दर्शक गीतों पर जमकर थिरकते रहे। इधर, मेले में बतौर मुख्य अति​थि पहुंचे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान हैं। आपसी भाईचारे और मेल मिलाप के बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

अनिल बलूनी ने बंड भूमियाल मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मेला समिति ने पीपलकोटी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की मांग की, जिस पर सांसद ने मानक देखकर विद्यालय खोलने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, अयोध्या हटवाल, राजेंद्र हटवाल, हरीश पुरोहित, दीपक राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, बंड विकास संगठन के संरक्षक अतुल शाह, अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, गलाब बिष्ट, अरुण मैठाणी, कुलवीर सिंह, रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!