बंड मेले में कवि सम्मेलन: भारत माता का वीर सपूतों उठ जावा तलवार उठावा..–

by | Dec 26, 2025 | चमोली, साहित्य | 0 comments

कलम क्रांति साहित्य मंच की ओर से आयोजित की गई कवि गोष्ठी, कवियों ने बोली भाषा संरक्षण पर दिया जोर–

पीपलकोटी, 26 दिसंबर 2025: सेमलडाला मैदान में एक साप्ताहिक बंड मेले के छठवें दिन बृहस्पतिवार को कलम क्रांति साहित्य मंच की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने सम्मेलन में स्वरचित कविताओं का पाठ किया और अपनी बोली भाषा के संरक्षण का संकल्प लिया। इन दिनों पहाड़ में भालू की दहशत को भी कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से बयां किया और सरकार से भालूओं की रोकथाम की योजना बनाने पर जोर दिया। साथ ही कविताओं के माध्यम से नशा उन्मूलन का संदेश दिया।

कलम क्रांति साहित्य मंच की अध्यक्ष/तीलूरौतेली पुरस्कार से सम्मानित डॉ शशि देवली ने हे भारत माता का वीर सपूतों उठ जावा तलवार उठावा.. और माया जाल का फेर मां ना पड़ा.. कविता का पाठ किया। डॉ दर्शन सिंह नेगी ने पहाड़ में भालू की दहशत पर कविता पाठ किया।

उन्होंने बोण जाणा तख रिख, घोर जाणा तख रिख, कुछत कर हे सरकार, रिख से मनखीबिचारू परेशान यख..कविता का पाठ कर सरकार से भालू के हमलों की रोकथाम की योजना बनाने की मांग उठाई।

कवि बिरेंद्र रावत ने याद आणि आज सी पुराना दिन, कथगाबढ़िया छा..की प्रस्तुति देकर पुराने दिनों याद ताजा की। सम्मेलन में कवि भगत सिंह राणा, दीपलता, सत्येंद्र, राहुल रावत, जसवंत परिहार, कार्तिक तिवारी, सुनीता सेमवाल ने भी अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। संचालन डॉ शशि देवली ने किया।

Latest News

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...
error: Content is protected !!