देवस्थानम बोर्ड को अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी सरकार, सीएम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में हुई ये चर्चाएं-

by | Jul 16, 2021 | देहरादून | 0 comments

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखण्ड चार धाम देवस्थानम् प्रबन्धन बोर्ड की बैठक में बोर्ड के 2021-22 के बजट पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जोशीमठ में श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ परिसर में ही वेद अध्ययन केन्द्र स्थापित किया जाएगा। बैठक में बोर्ड द्वारा श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री एवं माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा चारों धामों के सजीव प्रसारण हेतु  आदेश पारित किया गया इस संबंध में  यमुनोत्री मन्दिरों के गर्भगृह से सजीव प्रसारण न किये जाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। गर्भ गृह की पूजाओं के अलावा मंदिर के बाह्य परिसर एवं धार्मिक क्रियाकलापों का प्रसारण संभव हो सकेगा। केदारनाथ में पूजा/यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन हेतु  रावल, पुजारियों,आचार्यों और कर्मचारी आवास  हेतु मास्टर प्लान के अनुसार आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य सम्पादित करने हेतु आई.एन0आई डिजाईन स्टूडियों, गुजरात को कन्सलटेंट चयनित किये जाने पर भी सहमति दी गई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम स्थित मन्दिरों में पुरानी परम्परायें चलती रहेंगी। राज्य सरकार का कार्य मन्दिर की आन्तरिक व्यवस्थाओं पर अधिकार करना नही बल्कि सहयोग करना है। हमारा उद्देश्य मन्दिर परिसरों की सुविधाओं के विकास में सहयोगी बनना है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस सम्बन्ध में सभी को अवगत कराने की भी अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित लोगों से वार्ता भी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा संचालित न होने की दशा में आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिये जाने पर भी विचार किया जायेगा। इसके लिये मुख्यमंत्री ने  बजट के संबंध में संशोधित प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्ड रविनाथ रमन ने बोर्ड के कार्यकलापों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में श्री बद्रीनाथ देवस्थानम हेतु 24.46 करोड़, केदारनाथ देवस्थानम के लिये 29.92 करोड़ तथा गंगोत्री एवं यमुनोत्री के लिये 50-50 लाख का बजट प्रस्तावित है। इस मौके पर पर्यटन मंत्री तथा उपाध्यक्ष चारधाम देवस्थानम बोर्ड सतपाल महाराज, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव वित वी षणमुगम, बोर्ड के सदस्य महाराजा मनुजेन्द्र शाह, श्री निवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, गोविन्द सिंह पंवार, कृपाराम सेमवाल, जयप्रकाश उनियाल तथा  महेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड बीडी सिंह, वित नियन्त्रक जगत सिंह बिष्ट,  देवस्थानम बोर्ड के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,  डा. हरीश गौड़, कुलदीप नेगी आदि मौजूद थे। 
—————————————–नहीं हुई छूटे कर्मचारियों के समायोजन पर चर्चा, कर्मचारियों में आक्रोश –बीकेटीसी से देवस्थानम बोर्ड में समायोजन से छूटे 17 कर्मचारियों ने बोर्ड की बैठक में उनके समायोजन को लेकर कोई चर्चा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा गया कि बोर्ड से कई बार लिखित व मौखिक रुप से कहने के बावजूद भी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने अब शीघ्र मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। 

Latest News

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
error: Content is protected !!