चमोली: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 53 शिकायतें हुई दर्ज–

by | Jan 2, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

15 ​शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण, बड़ी संख्या में लाेगों को योजनाओं से किया गया लाभा​न्वित–

गोपेश्वर, 02 जनवरी 2026: जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत मैठाणा में आयोजित शिविर में 53 शिकायतें दर्ज हुई। 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया। वहीं विभागीय शिविरों में भी बड़ी संख्या में लोगों को योजनाओं से लाभांवित किया गया।

न्याय पंचायत मैठाणा में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 61, होम्योपैथिक के शिविर में 40, आयुर्वेदिक विभाग के शिविर में 38 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करायी।

जिला पूर्ति विभाग ने 32 उपभोक्ताओं के केवाईसी करवाई, कृषि विभाग ने 10 किसानों का फसल बीमा के लिए पंजीकरण करवाया व आठ को छोटे कृषि यंत्र वितरित किए। अन्य विभागों के शिविरों में भी लोगों को योजनाओं से लाभांवित किया गया। इस दौरान दर्जाधारी रामचंद्र गौड़, अयोध्या प्रसाद मैठाणी, विनोद प्रसाद मिश्रा, नयन कुंवर, शशांक, ग्राम प्रधान ज्योति के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
error: Content is protected !!