चमाेली: भालू की दहशत जारी, भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर–

by | Jan 2, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बकरी चुगाने जा रहे नंदानगर के खुनाणा गांव के युवक पर गांव के पास ही किया भालू ने हमला, हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स ऋ​षिकेश–

नंदानगर (चमोली), 01 जनवरी 2026: बकरी चुगाने जंगल जा रहे एक व्यक्ति पर गांव के पास ही भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीण उसे सीएचसी नंदानगर लेकर आए, प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

नंदानगर विकासखंड के खुनाणा गांव निवासी केशर सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र 42, सुबह करीब 11 बजे बकरी चुगाने के लिए जा रहे थे। गांव से करीब 200 मीटर आगे रीढोनातोक के पास अचानक भालू ने केशर सिंह पर हमला कर दिया। वहां आसपास लोगों के घर भी हैं। केशर सिंह के शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक भालू भाग चुका था, लेकिन भालू ने केशर सिंह बुरी तरह घायल कर दिया।

स्थानीय निवासी पुष्कर सिंह ने लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर आए। केशर सिंह के सिर पर भालू के पंजों से गहरे घाव हो रखे हैं, शरीर के अन्य जगह पर भी घाव हैं। घायल की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर उन्हें हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।

खुनाणा गांव की ग्राम प्रधान मंजू देवी का कहना है कि गांव में कई दिनों से भालू घूम रहा था, वन विभाग को लगातार सूचित किया जाता रहा है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं ग्रामीण महावीर सिंह ने ग्रामीणों को भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!