चमोली: ​शिक्षक संगठन ने बायोमेट्रिक उपस्थिति का किया विरोध, वेतन बिलों के भुगतानकी प्रक्रिया हो रही बा​धित–

by | Jan 2, 2026 | चमोली, समस्या | 0 comments


सांकेतिक फोटो-

पोखरी (चमोली), 02 जनवरी 2026: कर्मचारियों के वेतन आहरण बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर आहरित करने संबंधी जिलाधिकारी के आदेश का शिक्षक संगठन विरोध में उतर गए हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन का कहना है कि इस आदेश के बाद शिक्षक-कर्मचारियों के वेतन व बिलों का भुगतान की प्रक्रिया बाधित हो गयी है। 

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सती का कहना है कि जिले के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में कहीं भी बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। कई स्कूल दुर्गम में हैं, जहां संसाधनों का अभाव है। ऐसी स्थिति में बायो मेट्रिक उपस्थिति को अनिर्वाय किया जाना व्यवहारिक नहीं है। प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक-कर्मचारियों का आहरण-वितरण अधिकारी विकासखंड स्तर पर उप शिक्षा अधिकारी होता है,

जबकि समग्र शिक्षा मद से वेतन पानले वाले कर्मचारियों का आहरण जिला स्तर पर परियोजना अधिकारी द्वारा किया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति से मुक्त रखते हुए वेतन आहरण का अलग से आदेश जारी किया जाए।

Latest News

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...
error: Content is protected !!