धार्मिक आयोजन: बंड क्षेत्र के दिगोली गांव में भीम धुनी और बाण कंडी के साथ पांडव नृत्य आयोजन हुआ शुरू–

by | Jan 3, 2026 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

ढोल दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे पांडव परिवार, नृत्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों में बना उत्साह, पढ़ें बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने क्या कहा–

पीपलकोटी (चमाेली), 03 जनवरी 2026: आस्था, उमंग, उत्साह के साथ पीपलकोटी बंड क्षेत्र के दिगोली गांव में पांडव नृत्य का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। वि​धि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ भीम धुनी और बाण कंडी (अस्त-शस्त्र रखने की कंडी) की पूजा-अर्चना के बाद पांडव नृत्य आयोजन शुरू हो गया है। रविवार से पांडव परिवार अपने नए परिधानों में अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करेंगे। दिगोली गांव में पांडव नृत्य आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से भक्तगण पहुंच रहे हैं।

इस मौके पर पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष हरि दर्शन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष हरीश पुरोहित, प्रकाश सिंह, सूरज पुरोहित, प्रदीप नैनवाल, आशुतोष चौहान, यशवंत रावत, कृष्णा पुरोहित, धीरेंद्र प्रसाद के साथ ही कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने दिगोली गांव में आयोजित पांडव नृत्य आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए। धार्मिक शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यावहारिक जीवनशैली को बढ़ावा देने में बंड क्षेत्र सबसे आगे रहता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आदिकाल में जब पांचों भाई पांडव द्रौपदी के साथ स्वर्ग गए थे तो उससे पहले उन्होंने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को अपने अस्त्र-शस्त्र सौंप दिए थे। पांडवों ने यहां के लोगों से अस्त्र-शस्त्रों की समय-समय पर पूजा-अर्चना करने का वचन मांगा था। आज भी बंड क्षेत्र के लोग पांडव परिवार को दिए वचन निभा रहे हैं।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!