चमोली: मैठाणा में एनएचआईडीसीएल ने शहीद गेट तोड़, सात साल बाद भी नहीं बनाया–

by | Jan 7, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भारतीय मानवा​धिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने जिला​धिकारी से की बात, शीघ्र गेट नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी दी–

गोपेश्वर, 07 जनवरी 2025: मैठाणा में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ​स्थित स्मृति गेट/शहीदगेट​ को एनएचआईडीसीएल ने तोड़ दिया था। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान गेट को तोड़ गया, मगर अभी तक गेट का निर्माण कार्य नहीं किया गया है।

भारतीय मानवा​धिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने जिला​धिकारी गौरव कुमार को सौंपे ज्ञापन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से हाईवे चौड़ीकरण कार्य के चलते शहीद गेट का ध्वस्तीकरण कर दिया गया था। तब स्थानीय लोगों के विरोध के बाद कार्यदायी संस्था ने 2018 में गेट निर्माण कार्य करने का आश्वासन दिया था।

मगर अफसोस है कि अभी तक गेट का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जनाक्रोश के दौरान चक्का जाम या अनशन का अप्रिय रास्ता अपनाया जाएगा, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कंपनी और प्रशासन की होगी।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!