उत्तराखंड: बकरी चुगाने गए दो लोगों पर गुलदार ने किया हमला, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची–

by | Jan 8, 2026 | उत्तरकाशी, ब्रेकिंग | 0 comments

गुलदार ने पहले एक बकरीवाले पर किया हमला, दूसरा बचाने गया तो गुलदार ने उसे भी दबोचा, जैसे-तैसे बचे–

नौगांव (उत्तरकाशी), 08 जनवरी 2026: बकरी चराने के लिए जंगल गए दो लोगों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जख्मी दोनों बकरीवालों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना यमुनोत्री हाइवे के बर्निगाड से लगे गंगनानी धारा के पास की है। बताया गया कि जरड़ा गांव के अभी सिंह पुत्र राम सिंह और पीनाठिया सिंह पुत्र कौंर सिंह यमुनोत्री हाइवे पर स्थित गंगनानी धारा के पास बकरियों को चराने गए थे, इसी दौरान वहां घात लगाए गुलदार ने एक बकरीवाले पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर जब दूसरा बकरीवाला वहां पहुंचा तो गुलदार उस पर भी झपट पड़ा। गुलदार ने दोनों को हमला कर जख्मी कर दिया।

दोनों के जोर जोर से शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उप प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग साधु लाल पलियाल ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। नियमानुसार दोनों को मुआवजा दिया जाएगा।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!