कांग्रेस के हुए यशपाल आर्य व बेटा संजीव, लेकिन कांग्रेस का यह बड़ा नेता भाजपा में आने की तैयारी में–

by | Oct 11, 2021 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

देहरादून। राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव प्रचार का होमवर्क पूरा कर डोर-टू-डोट प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच नेताओं के जोड़ तोड़ की राजनीति भी चरम पर है। आज मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने भाजपा छोड़कर फिर कांग्रेस ज्वाइन कर दी है। दिल्ली में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के बड़े नेता मौजूद थे। 
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और  वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ मंत्री व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य  के सुपुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में घर वापसी से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यशपाल आर्य समाज कल्याण मंत्री हैं, और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक हैं। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। अब 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोड़ तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। कहीं भाजपा का पलड़ा भारी तो कहीं कांग्रेस का ग्राफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं, अब कांग्रेस के विधायक हरीश धामी के जल्द भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं का बाजार गरम है। इन दिनों वे भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। जिससे कांग्रेस को भी झटका लग सकता है। लेकिन इस जोड़-तोड़ की राजनीति में अभी भाजपा को ही एक विधायक का नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!