चमोली: जिला सहकारी बैंक की बैठक हुई आयोजित, कम प्रगति वाले बैंक शाखाओं को मार्च माह तक लक्ष्य पूर्ण करने के दिए निर्देश–

by | Jan 15, 2026 | चमोली, बैंक | 0 comments

चमाेली जिला सहकारी बैंक की बैठक में महाप्रबंधक ने दिए शाखा प्रबंधकों को निर्देश, बैंक की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नए खाते खुलवाने पर दिया जोर–

गोपेश्वर, 15 जनवरी 2026: चमोली जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने बुधवार को चमोली और रुद्रप्रयाग में संचालित सहकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने बैंक की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नए खाते खुलवाने पर जोर दिया। कहा कि एकमुस्त समझौता योजना के तहत पुराने बकाएदारों से वसूली में तेजी लाई जाए। बैंक सभागार में आयोजित बैठक में महाप्रबंधक ने बैंकों का व्यवसाय बढ़ाने और कम प्रगति वाले बैंक शाखाओं को आगामी मार्च माह तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कहा गया कि पिछले दो माह में चमोली जिला सहकारी बैंक शाखाओं ने 6100 नए खाते खोले हैं। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक बैंक की ओर से करीब 11 करोड़ रुपये वाहन खरीद योजना में ऋण वितरण किया जा चुका है। कहा गया कि एकमुस्त समझौता योजना के तहत पुराने बकाएदारों को 30 प्रतिशत छूट पर वन टाइम सेटलमेंट की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा आगामी 31 मार्च तक दी जाएगी।

महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने कम प्रगति वाली बैंक शाखाओं को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में उप महाप्रबंधक विश्व विजय के साथ ही बैंक शाखा प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए थे।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!