चमोली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वन अग्नि सुरक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित–

by | Jan 15, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिलाधिकारी ने वन विभाग को तहसील प्रशासन और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से समन्वय कर जन जागरूकता का प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 14 जनवरी 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में जिलास्तरीय वन अग्नि सुरक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जंगल में लगने वाली आग के कारणों, आग से जंगल को बचाने के लिए वन विभाग के द्वारा किये जा रहे प्रयासों, जनजागरूकता के लिए किये जा रहें प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को तहसील प्रशासन और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से समन्वय करते हुये वन अग्नि को रोकने के बेहतर उपाय किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगो, सरपंच वन पंचायत, महिला मंगल दलों के साथ मिलकर लोगो में जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रूस्टेशनो में आवश्यक उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वन विभाग की टीम को अधिक से अधिक फील्ड में गस्त करने और निरंतर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पिरुल लाओ पैसे पाओ की योजना से लोगो से पिरुल इकट्ठा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में ही कंट्रोल फायर के माध्यम से जंगलो की सफाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जंगलो को आग से बचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने बताया कि वन प्रभाग के 161547.25 हेक्टयर संवेदनशील तथा 39736.62 हेक्टेयर क्षेत्र अतिसंवेदनशील है।उन्होंने बताया अग्नि सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति, विकासखंड स्तर पर ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में एवं ग्राम पंचायत के स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में वन अग्नि की रोकथाम हेतु समितियों का गठन किया गया है।उन्होंने पीपीटी के माध्यम से जनजागरूकता के लिए कराये जा रहें कार्यों की जानकारी भी दी।साथ ही अग्नि सुरक्षा हेतु प्रचार -प्रसार, वन क्षेत्रों में फायर लाइन के सफाई, कण्ट्रोल फायर, क्रू स्टेशनों में आवश्यक उपकरणो के आगामी वर्ष के प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी दी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ प्रियंका सुंडली, मुख्य शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित,सदस्य प्रदेश समिति रेड क्रॉस ओम प्रकाश भट्ट, एसडीओ विकास दरमोडा, एसडीओ मोहन सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दकिशोर जोशी एवं सभी वन दरोगा उपस्थित रहें, साथ ही मीटिंग में पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया व सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!