चमोली: उधम सिंह नगर के आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली जनपद में तैनाती का किया विरोध–

by | Jan 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

नागरिक मंच, व्यापार संघ और कांग्रेस के पदा​धिकारियों ने तैनाती न दिलाने की उठाई मांग, पढ़ें पूरा मामला–

गोपेश्वर। उधम सिंह नगर के आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली व रुद्रप्रयाग में भेजने का लोग विरोध कर रहे हैं। नागरिक मंच और व्यापार संघ गोपेश्वर ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर इन पुलिस कर्मियों को यहां तैनाती नहीं देने की मांग की है।

नागरिक मंच और व्यापार संघ अध्यक्ष की ओर से डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि उधम सिंह नगर में किसान की आत्महत्या के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भेजा गया है। यह दोनों जिलों की जनता की भावनाओं का निरादर है। ऐसे अपराध के आरोपी पुलिस कर्मियों का चमोली व रुद्रप्रयाग की जनता घोर विरोध करती है। इनको यहां किसी भी कीमत पर तैनाती न दी जाए। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, अयोध्या प्रसाद, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विपिन कंडारी, नागरिक मंच के नवल भट्ट आदि शामिल रहे।

इधर, कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों को रुद्रप्रयाग व चमोली भेजने का वे विरोध करते हैं। ऐसे संवेदनशील मामले के आरोपी पुलिस कर्मियों को चमोली में कार्यभार ग्रहण न कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, मुकुल बिष्ट, आनंद पंवार आदि शामिल रहे।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!