बिग ब्रेकिंग: जिला पूर्ति अधिकारी और पीए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार–

by | Jan 16, 2026 | ब्रेकिंग, हरिद्वार | 0 comments

पीड़ित राशन डीलर से मांग रहे थे 50 हजार की रिश्वर, डीलर ने ​शिकायत सतर्कता अ​धिष्ठान से की–

– विभागीय कार्याें में अनुकूल कार्रवाई कराने के बदले जिला पूर्ति अ​धिकारी राशन डीलर से रिश्वत की मांग कर रहे थे, मगर जागरुक राशन डीलर ने इसकी ​शिकायत विजलेंस से की। जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई। मामला हरिद्वार का है। देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक (पीए) गौरव शर्मा को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की ओर से इस संबंध में प्रेसनोट जारी किया है। आरोप है कि जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी एक राशन डीलर से विभागीय कार्य में अनुकूल कार्रवाई कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित राशन डीलर ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और जाल बिछाया।

शुक्रवार को पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, सतर्कता टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। टीम आरोपियों से पूछताछ की कर रही है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!