चमोली: गडोरा बाजार के नीचे भूस्खलन का जल्द हो ट्रीटमेंट, डीएम से मिले स्थानीय लोग–

by | Jan 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ट्रीटमेंट करने की मांग उठाई, डीएम ने एडीएम को जांच कर शीघ्र निर्माण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 20 जनवरी 2026: पीपलकोटी के गडोरा क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि एनएचआईडीएल की ओर से गडोरा बाजार के दोनों ओर से निचले क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य किया जा रहा है, मगर बाजार के ठीक नीचे जहां भूस्खलन हो रहा है, वहां कोई काम नहीं किया जा रहा है। इसी बात को लेकर स्थानीय लोग जिला​​धिकारी से मिले और आक्रोश प्रकट किया। लोगों का कहना है कि बरसात में बाजार के नीचे की जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से यदि शीघ्र इस क्षेत्र का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो स्थानीय जनता सड़क पर आंदोलन शुरू कर देगी। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से गडोरा बाजार के नीचे भूस्खलन हो रहा है। जिससे उनकी कृषि भूमि, फलदार वृक्ष सहित आवासीय भवन खतरे की जद में पहुंच गए हैं। भूस्खलन क उपचार के लिए यहां शीघ्र सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना बेहद जरुरी है। कहा गया कि एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां से गुजर रहे नाले के इर्दगिर्द तो काम किया जा रहा है, मगर आवासीय भवनों के ठीक नीचे करीब 300 मीटर हिस्से में काम छोड़ा गया है। यहां भी सुरक्षा दीवार व चैकडेम निर्माण किया जाए।

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच कर निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नवानी, सभासद मनोरमा देवी, वन पंचायत सरपंच लोकानंद, नवीन वैष्णव, अरविंद हटवाल, दिनेश चंद्र, हरीश, चंद्रशेखर, सुशील, भगत सिंह, सत्येश्वर प्रसाद, राजेंद्र डबराल, नितेश वैष्णव, दामोदर, पूजा, मीना, सीमा, मुन्नी, रेखा, ललिता, आनंद प्रसाद के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने जल्द भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग उठाई है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!