जय मां नंदा: बड़ी जात के आयोजन पर जिले से लेकर शासन तक मच गई खलबली, चमोली जिला प्रशासन सतर्क–

by | Jan 20, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी ने बड़ी जात के प्रतिनि​धियों को भेंट वार्ता के लिए बुलाया, अब वसंत पंचमी को दिनपट्टा से पहले होगा यह महत्वपूर्ण काम–

गोपेश्वर, 20 जनवरी 2026: मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से मां नंदा की बड़ी जात के आयोजन के एलान के बाद चमोली जिला प्रशासन से लेकर शासन में खलबली मच गई है। चमोली जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। मंगलवार को जिला​धिकारी गौरव कुमार ने आनन-फानन में नंदा की बड़ी जात समिति की बैठक बुलाकर भेंट वार्ता की। जिला​धिकारी ने कहा कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन बड़ी जात का दिनपट्टा घोषित होने से पहले नंदा राजजात समिति नौटी और बड़ी जात समिति के बीच बैठक आयोजित कर एकराय बनाई जाएगी।

19 जनवरी, सोमवार को नंदानगर के विकास खंड सभागार में मां नंदा सिद्धपीठ कुरुड़ से जुड़े हक-हकूकधारी, दशोली, बधाण, लाता और बंड डोली के हक-हकूकधारियों की महापंचायत आयोजित हुई। महापंंचायत ने निर्णय लिया कि 2026 में मां नंदा की बड़ी जात का आयोजन किया जाएगा।

इस महापंचायत में वक्ताओं ने शासन-प्रशासन को खरी-खरी सुनाई और बड़ी जात के आयोजन का निर्णय लिया। सभी का समर्थन लिया गया। इसी दौरान बड़ी जात समिति का गठन भी किया गया और सेवानिवृत कर्नल हरेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया। समिति के बड़ी जात के आयोजन के निर्णय के बाद शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। जिला​धिकारी ने बड़ी जात समिति के पदा​धिकारियों को मंगलवार को बैठक के लिए बुलाया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी से पहले राजजात और बड़ी जात समिति के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। जिला प्रशासन इसकी मध्यस्थता करेगा। बैठक में मां नंंदा डोली समिति के अध्यक्ष अशोक गौड़, नरेश गौड़, सुखवीर रौतेला, कुंदन सिंह, कृपाल सिंह, गौर सिंह, दीवान सिंह नेगी, हर्षवर्द्धन सिंह, भगवती देवी, भगवती प्रसाद मैंदोली शामिल रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!