लोकार्पण: पतंजलि योगपीठ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर अस्पताल का किया लोकार्पण–

by | Jan 23, 2026 | संस्कृति, हरिद्वार | 0 comments

ऋ​षिकेश में कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में भी हुए शामिल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वामी रामदेव से मिले–

देहरादून, 23 जनवरी 2026: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वृहस्पतिवार को ऋ​शिकेश पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी सेवा और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की शुरुआत की। वे कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ में उन्होंने रात्रि विश्राम किया और स्वामी रामदेव के साथ गहनता से सेवाओं की जानकारी भी ली।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इमरजेंसी सेवा और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उदघाटन कर हास्पिटल का निरीक्षण कर इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल विश्व का प्रथम हाइब्रिड हॉस्पिटल बन गया है

ऋषिकेश में कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में शामिल होकर अमित शाह ने रात्रि विश्राम पतंजलि योगपीठ में किया। उन्होंने स्वामी रामदेव के साथ गहनता से सेवाओं की जानकारी भी ली। इससे पहले योगपीठ परिसर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया गया। परिसर में कन्याओं ने तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया, जबकि गुरुकुलम और आचार्यकुलम के छात्र-छात्राओं ने उनसे संवाद किया। पतंजलि परिवार ने इस क्षण को गौरव, प्रेरणा और ऊर्जा संचार का माध्यम बताया।

स्वामी रामदेव ने कहा कि यह पूरे पतंजलि परिवार के लिए गर्व का विषय है कि विश्व के इतिहास के प्रथम इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल का लोकार्पण ऐसे नेता की ओर से किया गया जो राष्ट्रधर्म के साथ सनातन धर्म, योग और आयुर्वेद को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में 90 से 99 प्रतिशत रोगियों को योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म, पंच महाभूत चिकित्सा, मेडिकेटेड वाटर व फूड, उपवास और उपासना के माध्यम से स्वस्थ किया जाएगा। पतंजलि में अब आधुनिक चिकित्सा पद्धति की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पर स्वामी रामदेव ने स्पष्ट किया कि पतंजलि के एलोपैथी विरोधी होने की धारणा पूरी तरह गलत है।

वे एलोपैथी चिकित्सा सेवा के नहीं, बल्कि गैर-जरूरी दवाओं, गैर-जरूरी ऑपरेशन और गैर-जरूरी जांचों के विरोधी हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि किडनी रोगियों के लिए हमारे यहां डायलिसिस की भी व्यवस्था है लेकिन इससे बचाने का हम हर संभव प्रयास करते हैं। ब्रेन सर्जरी से पहले हम मेधा वटी, मैमोरीग्रिट पर विश्वास करते हैं। यज्ञ चिकित्सा में मेधा यिष्टी, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, ज्योतिष्मति से हवन कराते हैं। इस दौरान नामी गिरामी लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!