चमोली: कड़ाके की ठंड से विद्यालयों में रहेगा अवकाश, जिला​धिकारी ने किए आदेश जारी–

by | Jan 23, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग, मौसम | 0 comments

एक से 12 कक्षा तक, आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश, डीएम ने आम लोगों से भी की अनावश्यक यात्रा न करने की अपील–

गोपेश्वर, 23 जनवरी 2026: चमोली जनपद के समस्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 24 जनवरी 2026 को अवकाश रहेगा*

जनपद में हो रही भारी बर्फबारी एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों के कारण आवागमन एवं जनजीवन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक दिनांक 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी उक्त तिथि को अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें।जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है ।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!