चमोली: गणतंत्र दिवस की परेड के लिए भव्य तरीके से सजाया गया गोपेश्वर का पुलिस मैदान–

by | Jan 25, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मैदान में वि​भिन्न रंगों से तिरंगा सहित मनमोहक चित्रकारी की गई, भव्य रुप से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस–

गोपेश्वर, 25 जनवरी 2026: गोपेश्वर का पुलिस मैदान आज दुल्हन की तरह सजा है। यह सजावट गणतंत्र दिवस समारोह के लिए की गई है। समारोह में कोई काेर कसर न रहे, इसके लिए पुलिस की टीम पूरी मेहनत और लगन से जुटी हुई है। मैदान में परेड आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके लिए पुलिस मैदान को भव्य तरीके से सजाया गया है। रविवार को दिन भर मैदान में रंगों से तिरंगा सहित अन्य चित्रकारी के कार्य किए गए।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साढ़े दस बजे मैदान में परेड का आगम होगा। जिलाधिकारी व मुख्य अतिथि के आने पर करीब सवा 11 बजे परेड का मार्च पास्ट किया जाएगा।

इसके बाद विभागों की झांकियां, स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा सुबह सभी विद्यालयों की प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी, नगर के आसपास के विद्यालयों की प्रभात फेरी विद्यालय से होकर गोपीनाथ मंदिर होते हुए पुलिस मैदान होते हुए वापस विद्यालयों में जाकर संपन्न होगी। मैदान में वि​भिन्न​शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...
error: Content is protected !!