चमोली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस–

by | Jan 25, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र एसपी चमोली के निर्देशों पर जिलेभर में संघन चैकिंग अभियान जारी–

गोपेश्वर, 25 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चमोली पुलिस द्वारा जनपद भर में संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के अंतर्जनपदीय बैरियरों पर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। इसके साथ ही होटल, ढाबा, बस अड्डों, टैक्सी स्टैण्ड, सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

एसपी के आदेशों के क्रम में समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

होटल एवं ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान पत्र, फोटो एवं ठहरने का कारण सत्यापित कर रजिस्टर में अंकित करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर देने की हिदायत दी गई है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!