सम्मान: राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में छात्रा सानिया और छात्र ऋ​तिक को किया पुरस्कृत–

by | Jan 27, 2026 | रूद्रप्रयाग, सम्मान | 0 comments

बोर्ड परीक्षा में सर्वेाच्च अंक प्राप्त करने पर दिया गया स्व.महानंद भट्ट स्मृति पुरस्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए–

अगस्त्यमुनि, 26 जनवरी 2026: राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मनमोहक झांकियों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान ​विगत वर्षों की भांति इस बार भी विद्यालय में स्वर्गीय महानंद भट्ट स्मृति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष सिल्ला(भट्टकोटी) निवासी जगदंबा प्रसाद भट्ट और सर्वेश्वरानंद भट्ट की ओर से अपने पिताजी स्वर्गीय महानंद भट्ट की स्मृति में दिया जाता है। विद्यालय में परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार रा​शि भेंट की जाती है।

डांगी गांव के अव्वल छात्र ऋतिक को पुरस्कृत करते जगदंबा प्रसाद भट्ट-

इस वर्ष हाईस्कूल की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में डांगी गांव के ऋ​तिक पुत्र प्रदीप सिंह के 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। ​ऋ​षिक ने 500 में से 471 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा (2025) में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सिनघाटा गांव की सानिया पुत्री मोहम्मद यामिन को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

सानिया ने इंटरमीडिएट में 500 में से 383 अंक अजित किए। सानिया 76.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रही। गणतंत्र दिवस के मौके पर दोनों अव्वल छात्र-छात्रा को ये पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

इस मौके पर प्रधानाचार्य आसिफ मोहम्मद, बुद्धिबल्लभ भट्ट, धर्मेंद्र नेगी, कैलाश नौटियाल, विजय भारती, जगमोहन भंडारी, प्रद्युम्न भंडारी, अनिल व​शिष्ठ के साथ ही कई ​शिक्षक व अ​भिभावकगण मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!