चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाए पुलिस प्रशासन, स्थानीय लोगों ने उठाई मांग–

by | Jan 31, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

नगर पंचायत पीपलकोटी क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर सौंपा ज्ञापन, कहा, शराब की दुकानों में नाबालिगों को न दें शराब की बोतल–

पीपलकोटी, 31 जनवरी 2026: पीपलकोटी क्षेत्र में अवैध रुप से नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में चिंता है। पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब के विरुद्ध अ​भियान शुरू करने की मांग जोरशोर से उठाई गई है।

नगर पंचायत पीपलकोटीक्षेेत्र के साथ ही आसपास के ग्रामीजण क्षेत्रों में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब बिक्री व अन्य प्रकार के नशे के विरुद्ध शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने पीपलकोटी क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने और नशे के विरोध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग उठाई।

कहा गया कि नगर पंचायत पीपलकोटी क्षेत्र में नशा का करोबार लगातार तेजी से फल-फूल रहा है। जिसके चलते नगर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। कहा गया कि क्षेत्र में ड्रग्स की सप्लाई भी हो रही है। क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस गतिविधियां तेज करने की मांग उठाई गई। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नवानी ने कहा कि अंग्रेजी शराब की दुकान में नाबालिग को शराब की बोतल देने पर दुकान संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर अनिल जोशी, राकेश नवानी, दीपक राणा, सूरज सैलानी, दर्शन रावत, आशीष कुमार, सतेंद्र नेगी, नितिन शाह, संजय राणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!