चमाेली: 11 दिनों तक अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद गर्भगृह में विराजमान हुए आराध्य देव जाख देवता–

by | Jan 31, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

तीन साल बाद क्षेत्र भ्रमण के लिए अपने मंदिर के गर्भगृह से निकले थे जाख देवता, भक्तों ने किए दर्शन–

जोशीमठ, 31 जनवरी 2026: ग्यारह दिनों तक अपने भक्तों के बीच रहे आराध्य देवता अपने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। तीन साल बाद जाख देवता अपने भक्तों को दर्शन देने बाहर आए।

रविग्राम के जाख देवता अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। अब तीन साल बाद जाख देवता भक्तों को दर्शन देने और लोगों की राजी खुशी जानने के लिए क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलेंगे।

रविग्राम के जाख देवता परंपरा के अनुसार तीन साल बाद अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर लाए गए। करीब 11 दिन आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए शुक्रवार को मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां पर ढोल दमाऊं की थाप पर जाख देवता के पश्वा ने नृत्य किया। जाख देवता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधि विधान के साथ अपराह्न देवता अपने गर्भ गृह में विराजमान हो गए।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद डिमरी, माधो सिंह भुजवाण, अमित डिमरी, यमुना डिमरी, वीरेंद्र नेगी, अंशुल भुजवाण, जगत राम नंबूरी, अनिल डिमरी, दिनेश बहुगुणा, कुलानंद बहुगुणा, जगदीश भुजवाण, पुरुषोत्तम डिमरी आदि मौजूद रहे। भक्तगणों ने भगवान जाख देवता से आशीर्वाद लिया और अपने परिवार की कुशलता की कामना की।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!