चमोली: जंगल में मिला सवा आठ माह के नवजात का शव, पुलिस ने किया बरामद–

by | Feb 1, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सांकेतिक फोटो-

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने दी पुलिस को सूचना, आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती महिलाओं की सूची खंगाली–

गोपेश्वर, 01 फरवरी 2026: चमोली तहसील के समीप भू लगा खैनुरी गांव के बराली तोक के जंगलों में पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने पुलिस को जंगल में नवजात का शव पड़ा होने की सूचना दी। जिस पर कोतवाली पुलिस आशा कार्यकर्ता कोे साथ लेकर जंगल में पहुंची। इस दौरान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की सूची भी खंगाली गई।

आशा कार्यकर्ता ने पुलिस को बताया कि गांव में जो भी गर्भवती हैं, उनकी सूची उनके पास है। किसी के साथ भी ऐसा हादसा नहीं हुआ है। पुलिस क्षेत्र में फिर पूछताछ करने जाएगी। थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के अनुसार नवजात का शव अनुमानित सवा आठ माह का है।

शव के सिर व अन्य जगहाें पर जंगली जानवरों ने नोंच दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम कर डीएनए सुर​क्षित रखा जाएगा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!