आंदोलन की पुरानी फोटो-
पीएमजीएसवाई से हटाकर लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई सड़क, सड़क सुधारीकरण के लिए स्टीमेट तैयार करने में जुटा लोनिवि–
गोपेश्वर, 01 फरवरी 2026: आखिरकार प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष योगिता रावत की मेहनत रंग लाई है। ग्रामीणों की कई सालों से अपर चमोली-खेनुरी सड़क को पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग पूरी हो गई है। शासन की संस्तुति पर चमोली जिला प्रशासन ने इस सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। लोनिवि ने सड़क सुधारीकरण के लिए स्टीमेट बनाना भी शुरू कर दिया है।
चमोली तहसील और जिला मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद भी अपर चमोली-खेनुरी मोटर मार्ग (9.63 किमी) की स्थिति बदहाल बनी हुई है। भूधंंसाव और नालियों का निर्माण न होने से सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। जिसे देखते हुए स्थानीय जनता लंबे समय से सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग कर रही थी।

प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान खेनुरी योगिता रावत ने सड़क को पीएमजीएसवाई से हटाकर लोनिवि को दिए जाने को लेकर बीते दिसंबर माह में जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर पर लिखित कार्रवाई की। जिसका परिणाम यह हुआ कि अब सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासीअभियंता ने हमें बताया कि खेनुरीसड़क अब लोनिवि के हेंडओवर हो गई है। सड़क को सुधारने के लिए स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। सड़क के सुधारीकरण के लिए जल्द काम भी शुरू कर दिया जाएगा।


