चौपाल: सड़क के लिए आंदोलन के मूड़ में गैर गांव के ग्रामीण–

by | Feb 1, 2026 | चमोली, सड़क | 0 comments

गांव में चौपाल लगाई, बुजुर्गों ने सुनाई आपबीती, अब शासन-प्रशासन तक दौड़ेगी फाइल–

गोपेश्वर, 01 फरवरी 2026: जिला मुख्यालय के सबसे नजदीक का गांव होने के बावजूद गैर गांव के ग्रामीण आज भी अपने गांव तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर की पैदल दूरी नाप रहे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है कि कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराने पर भी सड़क की मांग पूरी नहीं हो पायी है। अब ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने का मन बनाया है। रविवार काे गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के लिए एकजुट होना है।

शासन-प्रशासन को फिर से सड़क निर्माण के लिए चेताया जाएगा। बुर्जुगों ने कहा कि उन्हें सड़क से अपने गांव तक जाने में भारी तकलीफ उठानी पड़ रही है। घुटने दर्द करने लग जाते हैं। वे अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दिनों से गुजर रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण के लिए संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके पर नीरज थपलियाल, मोहन प्रसाद, जसपाल लाल, मोहन सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, सुधाकर प्रसाद, प्रभाकर प्रसाद, उमेश चंद्र, गजपाल लाल, गोदांबरी देवी, माहेश्वरी, विजया देवी, प्रमिला देवी, कमला देवी, भुवन चंद्र, पुष्कर, मनोरमा देवी, कलावती, मीना देवी, पुष्पा, दीपा, गुड्डी, कुसुम देवी, विजया देवी, अनीता देवी, माहेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!