​शिविर: सौंराखाल व तुनेटा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अ​भियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर–

by | Feb 3, 2026 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सौंराखाल में 205 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित, 68 में से 45 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण–

जखोली (रुद्रप्रयाग), 02 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के कुशल नेतृत्व में जनपद की 27 न्याय पंचायतों में चरणबद्ध रूप से बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में न्याय पंचायत सौंराखाल के राजकीय इंटर कॉलेज, सौंराखाल में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता मा० विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी ने की। मा०विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाए।

शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायतीराज/ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर), राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविर के माध्यम से 205 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, आधार सेवाएं, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, यूसीसी पंजीकरण, राशन कार्ड ई-केवाईसी, एलपीजी केवाईसी, स्वरोजगार एवं आजीविका योजनाओं सहित अनेक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा मंच के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

जनसुनवाई में सामने आई स्थानीय समस्याएं

शिविर के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा कुल 68 समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 45 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों द्वारा सौंराखाल इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रयोगशाला की व्यवस्था, ग्राम कफना, डूंगरा एवं सेमलता क्षेत्र में मोटर पुल निर्माण, रा०प्रा० विद्यालय माथगांव में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति, रा०प्रा० विद्यालय सौधा भवन की मरम्मत, सोलर लाइट स्थापना, विद्युत आपूर्ति, सड़क डामरीकरण, पेयजल व्यवस्था, मुआवजा एवं गौशाला संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से रखी गईं।

विधायक भरत चौधरी का संबोधन

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर​ सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, जिससे आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र की पेयजल आवश्यकता को देखते हुए रौंठिया-जवाड़ी पेयजल लाइन फेस-2 का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा मई-जून तक पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सौंराखाल क्षेत्र की प्रमुख मांग डुंगरा पुल निर्माण के संबंध में बताया कि पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल निरीक्षण एवं सर्वे किया जाएगा, जिससे पुल निर्माण हेतु शासन से स्वीकृति प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जलागम प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सौंराखाल किरण नौटियाल, अध्यक्ष प्रधान संगठन जखोली अजय पुंडीर, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, तहसीलदार प्रणव पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसके अलावा जखोली विकासखंड की तुनेटा ग्राम पंचायत में भी “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया द्वारा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार भी उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें एवं समस्याएँ दर्ज कराई गईं, जिनमें से 22 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!