चमोली: पोखरी के डुंगरी गांव में वन विभाग व ग्रामीणों में तीखी नोखझोंक, ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण कार्य–

by | Feb 3, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग, सड़क | 0 comments

श्रमदान से सड़क बनाने के लिए दो गुटों में बंटे ग्रामीण, दो जगह से कर रहे सड़क कटिंग–

पोखरी (चमोली), 02 फरवरी 2026: ग्राम पंचायत डुंगर में करीब 150 परिवार निवास करते हैं। गांव तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आज भी दो से तीन किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। ग्रामीणों में बैठक हुई कि श्रमदान कर गांव तक सड़क पहुंचाई जाए, मगर ग्रामीणों में एकराय नहीं बन पाई। तनीजन ग्रामीणों में दो धड़े बन गए और वे अपने-अपने क्षेत्र से सड़क निर्माण कार्य में जुट गए।

श्रमदान कर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू किया ही था कि वन पंचायत की भूमि होने के कारण वहां वन विभाग के अ​धिकारी व कर्मचारी पहुंच गए। फिलहाल ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का काम रोक लिया है। विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोक झोंक हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

बता दें कि ग्रामीण आज भी चांनदीखाल से करीब दो किमी कि पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़कर घर जाते हैं। अब ग्रामीण श्रमदान से सड़क बना रहे हैं, लेकिन इसको लेकर ग्रामीणों में दो गुट बने हुए हैं। जिससे दो अलग-अलग जगह से गांव के लिए सड़क कटिंग की जा रही है। एक गुट ने जौरासी-तोणजी सड़क के अतरीतोक से श्रमदान कर 400 मीटर तक कटिंग कर दी है। वहीं दूसरे गुट ने पोखरी-हापला सड़क के बचवाणदमतोलतोक से सड़क कटिंग शुरू कर दी और करीब एक किमी तक सड़क की कटिंग कर चुके हैं।

सोमवार को अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की पोखरी रेंज के वनक्षेत्राधिकारी बीएल शाह विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह वन पंचायत की भूमि है, वन विभाग की अनुमति के बिना इसमें सड़क बनाना नियम विरुद्ध है, उन्होंने ग्रामीणों को कार्य रोकने को कहा, जिसपर ग्रामीणों और विभागीय कर्मियों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्राम प्रधान दीक्षा बर्त्वाल का कहना है कि वन विभाग अनावश्यक अडंगा लगा रहा है, यह ग्राम पंचायत के अंतर्गत की भूमि है, फिलहाल काम रोका गया है, सामूहिक रूप से आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान वन आरक्षी उमेद सिंह, अमित भंडारी, वन सरपंच सत्येंद्र बर्त्वाल, संजय बर्त्वाल, रणजीत नेगी, इंदूभूषण नेगी, नवीन नेगी, राजकिशोर सिंह, अंजली देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, उमा देवी, अंबिका नेगी आदि मौजूद रहे।

वन क्षेत्रा​धिकारी बीएल शाह का कहना है कि जहां सड़क की कटिंग की जा रही है वह वन पंचायत की भूमि है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी और उपजिलाधिकारी को भेजी जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क कटिंग में कहीं कोई पेड़ नहीं कटा है। मगर, सड़क के लिए अनुमति लेना जरूरी है।

Latest News

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
error: Content is protected !!