चमोली: औली विंटर कार्निवाल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप के आयोजन को लेकर आयोजित हुई बैठक–

by | Feb 5, 2026 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को समय से तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 05 फरवरी 2026: औली में विंटर कार्निवाल और राष्ट्रीय स्कीइंग चैम्पियनशिप की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने आयोजन के भव्य और सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अधिकारियों को आवास, पेयजल, विद्युत, सड़क सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने उप जिलाधिकारी जोशीमठ को आयोजन स्थल और हैलीपेड का स्थलीय निरीक्षण करने और स्थानीय होटल व्यवसायियों से बैठक कर आवासीय व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को आयोजन के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आयोजन में यातायात के सुचारू संचालन के लिए योजना बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयोजन के दौरान औली में अस्थाई चिकित्सालय बनाने और जोशीमठ चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आईटीबीपी के डीसी नानक चन्द ठाकुर, एसी विजेंद्र, सीएमओ डा. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!