चमोली। आठ साल तक जिला अस्पताल उत्तरकाशी में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट और पांच साल तक दून अस्पताल में सेवाएं देने के बाद डा. एसपी कुड़ियाल को चमोली का मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। डा. कुड़ियाल का स्थानांतरण उत्तरकाशी से देहरादून हो गया था, लेकिन उन्होंने पहाड़ में ही सेवाएं देने की इच्छा जताई। उन्होंने चमोली जनपद में सेवा देने की इच्छा जाहिर की तो शासन ने उन्हें चमोली मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया। डा. एसपी कुड़ियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। डा. कुड़ियाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में सबसे पहले सफाई कर्मी की तैनाती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई कर्मियों की कमी बनी है, जिससे डॉक्टर, फार्मेसिस्ट को ही सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भी मुलाकात की और जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की। डा. कुड़ियाल ने बताया कि अभी कोरोना वैक्सीनेशन पर फोकस रहेगा। कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने में चमोली जनपद उत्तराखंड राज्य में पहले स्थान पर आ गया है। गांव-गांव में अभियान के तौर पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा।
चमोली जनपद के नए सीएमओ बने डा. एसपी कुड़ियाल–
by laxmi Purohit | Oct 13, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
जिलाधिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...
कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...
चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...
जिलाधिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...
राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...
एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...
नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
