चमोली जनपद के नए सीएमओ बने डा. एसपी कुड़ियाल–

by | Oct 13, 2021 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

चमोली। आठ साल तक जिला अस्पताल उत्तरकाशी में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट और पांच साल तक दून अस्पताल में सेवाएं देने के बाद डा. एसपी कुड़ियाल को चमोली का मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। डा. कुड़ियाल का स्थानांतरण उत्तरकाशी से देहरादून हो गया था, लेकिन उन्होंने पहाड़ में ही सेवाएं देने की इच्छा जताई। उन्होंने चमोली जनपद में सेवा देने की इच्छा जाहिर की तो शासन ने उन्हें चमोली मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्त कर दिया। डा. एसपी कुड़ियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। डा. कुड़ियाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में सबसे पहले सफाई कर्मी की तैनाती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई कर्मियों की कमी बनी है, जिससे डॉक्टर, फार्मेसिस्ट को ही सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भी मुलाकात की और ‌जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की। डा. कुड़ियाल ने बताया कि अभी कोरोना वैक्सीनेशन पर फोकस रहेगा। कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने में चमोली जनपद उत्तराखंड राज्य में पहले स्थान पर आ गया है। गांव-गांव में अभियान के तौर पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ मंंदिर के गर्भगृह में माइक्रो कैमरा लेकर पहुंचा श्रद्धालु, पुलिस ने रिकॉर्ड किया​ डिलीट–

युवक का चालान भी किया। पुलिस ने चलाया अ​भियान, 11 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई-- बदरीनाथ, 01...

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...
error: Content is protected !!