चमोली: प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तेजपाल रावत निर्मोही निर्वाचित–

by | Feb 6, 2026 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

चार ग्राम प्रधान थे चुनाव मैदान में, सर्वा​धिक मत लेकर तजपाल बने ब्लॉक अध्यक्ष, कहा, सभी को साथ लेकर चलेंगे–

पोखरी (चमोली), 06 फरवरी 2026: 73 ग्राम पंचायतों के विकास खंड पोखरी में शुक्रवार को प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। चुनाव चौंडी के प्रधान किशन बुटोला की अध्यक्षता तथा पर्यवेक्षक एडवोकेट श्रवण सती की देखरेख में पर्ची प्रणाली से कराया गया, जिसमें ग्राम प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चुनाव में सिनाऊ पल्ला के प्रधान तेजपाल रावत निर्मोही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्राह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल को तीन मतों से पराजित कर जीत हासिल की। चुनाव मैदान में कुल चार प्रत्याशी रहे, जिनमें तेजपाल रावत निर्मोही, दीपक थपलियाल, भदूणा के प्रधान राकेश रावत तथा झिलोटी के प्रधान बीरेंद्र बर्तवाल शामिल थे।

मतगणना के दौरान तेजपाल रावत निर्मोही को 20 मत प्राप्त हुए, जबकि दीपक थपलियाल को 17 मत मिले। राकेश रावत और बीरेंद्र बर्तवाल को 10-10 मत प्राप्त हुए। एक मत को निरस्त घोषित किया गया। विकासखंड की कुल 73 ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने मतदान में भागीदारी की।

ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित होने पर तेजपाल रावत निर्मोही ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकासखंड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाया जाएगा और एक-दो दिन के भीतर प्रधान संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सती, चौंडी के प्रधान किशन बुटोला, दिनेश रडवाल, किमोठा के प्रधान बाल ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी, भिकोना की प्रधान सुचिता देवी, विनगढ़ की प्रधान मीना चौहान, डुगर की प्रधान दीक्षा बर्तवाल, मजयाणी के प्रधान राजेंद्र रावत, वल्ली के प्रधान देवेंद्र लाल, हरिशंकर की प्रधान रिकी देवी चौधरी, सिमलासू के प्रधान उत्तम असवाल, रानो की प्रधान कल्पेश्वरी देवी सहित अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!