चमोली जिला पंचायत का 2026-27 के लिए अनुमानित बजट हुआ पारित, 96 करोड़ 51 लाख रुपये रखा गया बजट–

by | Feb 6, 2026 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से हुआ पारित, कई अन्य प्रस्ताव भी आए–

गोपेश्वर, 06 फरवरी 2026: शुक्रवार को चमोली जिला पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें वर्ष 2026-27 का अनुमोदित बजट 96 करोड़ 51 लाख 21 हजार 423 रुपये का अनुमानित बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही सदस्यों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बैठक में वर्ष 2023-24 व 24-25 में हुए निर्माण कार्यों के अटके बिलों के भुगतान का प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि आपसी सहभागिता से जिला पंचायत के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बैठक की रुपरेखा रखी। इस दौरान जिला योजना के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा गया। सदन में वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट 96 करोड़ 51 लाख 21 हजार 423 रुपये की स्वीकृति दी गई।

चारधाम यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई व्यवस्था व अन्य कार्य किए जाने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार बिष्ट, साक्षी नेगी, प्रदीप बुटोला, विक्रम सिंह, रमा देवी, सरोजनी देवी, उर्मिला बिष्ट, वित्तीय परामर्शदाता, सुधांशु श्रीवास्तव, कार्य अधिकारी हर्ष गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी केसी जोशी, लेखाकार मुकेश चंद्र भट्ट के साथ ही जिला पंचायत के अ​धिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!