चमोली: औली में एतिहासिक होगी स्कीइंग चैंपियनशिप, सफल आयोजन को लेकर हुआ मंथन–

by | Feb 10, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, आईटीबीपी और जीएमवीएन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक, आपसी समन्वय पर हुई चर्चा–

औली(चमोली):औली में 12 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियन​शिप के आयोजन को लेकर मंगलवार को देर शाम को विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने गेम्स के आयोजन को लेकर अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा किए। चैंपियनशिप के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों को जी जाने वाली सुविधा, पर्यटन संवर्द्धन, स्थानीय सहभागिता और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि विंटर गेम्स को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श आयोजन बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, आईटीबीपी औली के डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, असिस्टेंट कमांडेंट विजेंद्र चौहान, डिप्टी कमांडेंट प्रदीप भट्ट, गंगाराम, जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप शाह, कमल किशोर डिमरी, विजयंत रावत, विकेश डिमरी, विमलेश पंंवार, राजीव मेहता, अखिलेश पंवार के साथ ही कई लोग मौजूद रहे। इधर, औली में स्कीइंग चैंपियन​शिप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से बाहरी प्रदेशों की टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!