बर्फ में होगा खेलों का रोमांच, औली पहुंचे स्कीइंग ​खिलाड़ी, दिखाएंगे जौहर–

by | Feb 12, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

औली का स्कीइंग स्लोप खेलों के लिए हुआ तैयार, पहली बार दो स्लोप बनाए, ​औली पहुंची 17 टीमें–

औली (चमोली), 12 फरवरी 2026: औली में राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियन​शिप का आगाज शुक्रवार से होगा। चैंपियन​शिप आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। खेलों में प्रतिभाग करने के लिए 17 टीमें औली पहुंच गई हैं। आयोजकों ने भी स्लोप को पूरी तरह से तैयार कर दिया है।

राज्यों के साथ ही सेना, आईटीबीपी व सीआरपीएफ की कुल 17 टीमें स्कीइंग खेलों में प्रतिभाग करने के लिए औली पहुंच गई हैं। पहली बार औली में स्कीइंग के लिए दो स्लोप बनाए गए हैं। आयोजकों ने दोनों स्लोपों का निरीक्षण किया। जहां बर्फ पिघलने से कम हो गई है, वहां दूसरी जगह की बर्फ लाकर फीडिंग की जा रही है। मुख्य स्लोप में बर्फ कम होने के चलते इस बार आठ नंबर टावर से प्रतियोगिता कराई जा रही है।

विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव राकेश रंजन भिलिंगवाल, आईटीबीपी औली से डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, जीएमवीएन के प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रदीप शाह, क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुसाईं, विकेश डिमरी आदि ने औली में स्लोप सहित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। इसमें सुरक्षा, तकनीकी मानकों, खिलाड़ियों की सुविधा आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।

प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात, सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ सहित 17 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। चैंपियन​शिप में लोकल स्कीइंग डेमोस्ट्रेशन, आईटीबीपी स्की एंड रेस्क्यू डेमोस्ट्रेशन, अल्पाइन स्कीइंग- जाइंट सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड-जाइंट सलालम, अल्पाइन स्कीइंग सलालोम (महिला-पुरुष), स्नो बोर्ड सलालोम, स्की माउंट्रेनियंग स्प्रिंट की प्रतियोगिता होगी।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!