औली: पहले दिन स्कीइंग में हिमाचल ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते, दिनभर पर्यटकों की चहलकदमी से सराबोर रही औली–

by | Feb 13, 2026 | खेल, चमोली | 0 comments

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, पांडवाज की प्रस्तुतियों ने किया रोमांचित–

औली (चमोली) 13 फरवरी 2026: औली में शुक्रवार को राष्ट्रीय शीतकालीन खेल चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चैंपियन​शिप का दीप जलाकर शुभारंभ किया।

सबसे पहले आईटीबीपी के जवानों ने स्कीइंग स्लोप पर डेमो दिखाया। लोक कलाकारों ने हिमालय की अ​धिष्ठात्री देवी मां नंदा की डोली के साथ ही राधारानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पांडवास ग्रुप की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिक संभावनाओं का अद्वितीय संगम है। औली अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता के चलते विंटर डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां की भौगौलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि औली विंटर कार्निवल उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


औली में प्रस्तुतियां देते पाडवास के कलाकार-

इस मौके पर पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार, एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, आईटीबीपी के आईजी अखिलेश रावत, विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास सहित गढ़वाल स्काउट के प्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे।

इधर, चैंपियन​शिप में पहले दिन महिला वर्ग की जाइंट सलालम प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें हिमाचल के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए प्रथम तीन स्थान पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हिमाचल की आंचल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता, हिमाचल की ही संध्या ने रजत और तनुजा ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। टॉप दस में हिमाचल के चार, उत्तराखंड के तीन उड़ीसा व पंजाब की एक-एक खिलाड़ी शामिल रहे। खेल को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह बना हुआ है। शनिवार को होने वाली प्रतियोगिता में देश भर के शीर्ष खिलाड़ी अपना कौशल दिखाने के लिए उत्सुक हैं।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!