चमाेली: पैनखंडा संघर्ष समिति का एलान, 27 को ज्योतिर्मठ में होगा विशाल जुलूस-प्रदर्शन–

by | Feb 25, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पैनखंडा क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय आरक्षण की मांग पर आंदोलन तेज करने का किया एलान, आंदोलन की यह रहेगी रुपरेखा–

ज्योतिर्मठ, 25 फरवरी 2026: पैनखंडा क्षेत्र को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग को लेकर पैनखंडा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक कर आगामी 27 फरवरी को नगर में विशाल जुलूस-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक में कहा गया कि वे लंबे समय से क्षेत्र को ओबीसी की केंद्रीय सूची में दर्ज करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आंदोलन को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अल्टीमेटम तहसील प्रशासन को सौंपा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर ने कहा कि अब एक सूत्री मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, भगवती प्रसाद नंबूदरी, किशोर पंवार, कृष्णमणि थपलियाल, राकेश भंडारी, प्रदीप पंवार, ओम प्रकाश डोभाल, अजीतपाल, मीना डिमरी के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

निर्णय लिया गया कि इस आंदोलन में पैनखंडा क्षेत्र के 58 गांवों के ग्रामीण प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। कहा गया कि युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्रीय आरक्षण बेहद जरुरी है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!