घेराबंदी: सैकोट गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर लगेगा 50 हजार रुपये का जुर्माना–

by | Feb 25, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

महिला मंगल दल ने पारित किया प्रस्ताव, जिला प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, गांव में निकाली जागरुकता रैली–

गोपेश्वर, 25 फरवरी 2026: शराब के बढ़ते प्रचलन पर अब महिला मंगल दल की महिलाओं का पहरा रहेगा। कई दौर की बैठक करने के बाद दशोली विकास खंड के सैकोट गांव की महिलाओं ने गांव में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। बकायदा बैठक आयोजित कर इसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है। महिला मंगल दल ने निर्णय लिया है कि किसी भी सार्वजनिक कार्य में शराब पीने व पिलाने पर संबं​धित परिवार से 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।

इससे पूर्व महिलाओं ने 21 फरवरी को भी इस संबंध में बैठक कर शराब बंदी पर चर्चा की थी। बुधवार को शराब बंदी को लेकर पहले बैठक की गई और उसके बाद गांव के टेंटुणा से सैकोट होते हुए मालधारआमखेत तक जागरुकता रैली निकाली गई।

पंचायत घर के परिसर में महिला मंगल दल की अध्यक्ष सतेश्वरी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित हुई। महिलाओं ने क्षेत्र में शराब के बढ़ने प्रचलन पर चिंता जताई। प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गांव में शराब पीकर माहौल बिगाड़ने और सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने व पिलाने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। कहा गया कि समय-समय पर गांव में शराब के विरोध में जागरुकता रैली भी आयोजित की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता चंडी थपलियाल ने कहा कि महिलाओं का यह निर्णय ग्राम पंचायत के हित में है।

महिलाओं ने बैठक के बाद टेंटुणा, सैकोट से होते हुए आमखेतमालधार तक जागरुकता रैली भी आयोजित की। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंजू रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता आर्य, मीना सती, पवित्रा पुरोहित, कमला देवी, शकुंतला देवी, उमा थपलियाल, सुमनलता, बीना देवी, आशा गुसाईं, सुभागा देवी, विमला पंवार, रामेश्वरी देवी, युवक मंगल अध्यक्ष अनुराग थपलियाल, विरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद थपलियाल ने भी इस पहल पर समस्त ग्रामवासीयो को बधाएं दी ओर आश्वस्त किया कि की ऐसे सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए हम सदैव आपके साथ हैं

महिलाओं ने निर्णय लिया कि समस्त ग्राम सभा में वैवाहिक कार्य, सगाई, चूड़ाकर्म संस्कार, अन्नप्रासन, जन्मदिन, शादी की सालगिरह, दैवीय पूजा इत्यादि सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण रुप से शराब बंदी रहेगी। जिस भी व्यक्ति या परिवार द्वारा इस नियम का उल्लंघन किया जाता है तो उसे 50000/00 (पचास हजार रुपए) अर्थ दंड/जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही यह भी कड़ा फैसला लिया गया कि शराब परोसने वाले परिवार या व्य​क्ति के यहां किसी भी कार्य में गांव के लोग किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं करेंगे। यानी कि उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उस व्यक्ति/परिवार की होगी।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...
error: Content is protected !!