आतंकवादियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, इनमें एक चमोली का है जवान–

by | Oct 15, 2021 | देहरादून, राष्ट्रीय | 0 comments

देहरादून। कश्मीर घाटी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। पुंछ जिले के मेंढर में आतंकवादियों के साथ बृहस्पतिवार शाम से मुठभेड़ जारी है। यहां नर खास के जंगलों में तीन से चार आतंकवादियों को सेना ने घेर रखा है, बताया जा रहा है कि सेना द्वारा बृहस्पतिवार शाम से पूंछ जिले के मेंढर में नर खास वन क्षेत्र में एक काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन चलाया गया, इस ऑपरेशन के दौरान हुई भारी गोलाबारी में राइफलमैन 26 वर्षीय विक्रम सिंह नेगी, ग्राम- विमन गांव, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल और 27 वर्षीय राइफलमैन योगंबर सिंह, ग्राम सांकरी, तहसील पोखरी, चमोली गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में दोनों जवान शहीद हो गए। इन जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देकर आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया। देश को इन जवानों के शौर्य वलिदान पर गर्व है। इन शहीदों के बलिदान का भारत देश ऋणी रहेगा।  

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!